{"_id":"66fc747a55491db92e03a974","slug":"income-tax-notice-to-the-person-working-at-a-tea-shop-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132631-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चाय की दुकान पर काम करने वाले को आयकर का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चाय की दुकान पर काम करने वाले को आयकर का नोटिस
Wed, 02 Oct 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। चाय की दुकान पर काम करने वाले पतरेंगवा निवासी एक व्यक्ति को आयकर का नोटिस मिला तो वह चौंक गया। जानकारी लेने पर पता चला कि उसका पैन और आधार कार्ड लेकर कुछ साल पहले फर्जी तरीके से फर्म बनवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मेवालाल फरेंदा क्षेत्र के चौतरवा के रहने वाले हैं। करीब 30 साल पूर्व अपने बुआ के गांव पतरेगवां में आकर रहने लगे। दो कमरा का मकान भी बनवाया। इनके पास कोई परिवार ने होने के कारण अपने बुआ के लड़के जयराम को एक कमरा दे दिया। उन्हीं के पास रहने लगे। पास में ही एक चाय की दुकान पर काम करने लगे। इसी बीच किसी ने इनका आधार और पैन लेकर फर्म बना लिया। इसकी जानकारी मेवालाल को नहीं है।
नोटिस के बाद जब लोगों को दिखाया तो उनके आधार और पैन से फर्म मेल खा रहा है। मेवालाल के पास न तो दुकान है और ना ही कोई व्यावसायिक प्रतिष्ठान है। इसके बावजूद आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर 90 दिन का बकाया आइटीआर जमा करने की सूचना दी। इसको लेकर वह परेशान हो गए हैं।