फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incident in the Thuthibari police station area

Maharajganj News: पिता-पुत्र पर हमला, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Incident in the Thuthibari police station area
ठूठीबारी। गाली देने से मना करने पर मनबढ़ों ने पिता-पुत्र की पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ठूठीबारी निवासी प्रखर सिंह ने तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान ठूठीबारी टोला अराजी बैरियां निवासी अभिषेक श्रीवास्तव और आर्यन श्रीवास्तव वहां पहुंचे और प्रखर को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। प्रखर द्वारा विरोध करने पर अभिषेक श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव और अतुल श्रीवास्तव ने उन्हें बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। बेटे को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंचे पिता संजय सिंह को भी आरोपियों ने गालियां दीं और मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस संबंध में निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित प्रखर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed