फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the presence of a magistrate, the police exhumed the woman's body from the grave.

Maharajganj News: मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने कब्र से निकलवाया महिला का शव

Sat, 02 May 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
In the presence of a magistrate, the police exhumed the woman's body from the grave.
कब्र से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजती टीम।
22 अप्रैल को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितयों में हो गई थी मौत
विज्ञापन

26 अप्रैलल को विवाहिता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराई थी प्राथमिकी
मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शुक्रवार को कब्र से निकलवाया गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
निचलौल। शुक्रवार को निचलौल थाना क्षेत्र के नेपाल बॉर्डर स्थित मटरा धमउर गांव में पुलिस टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में एक महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाया। विवाहिता के पिता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को आवेदन देकर ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के शव के पोस्टमार्टम की मांग की थी। शुक्रवार को कब्र से शव निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल को हसीरुन निशा की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई थी। 23 अप्रैल को ससुरालियों ने शव को दफना दिया था। हसीरुन निशा के पिता कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन का आरोप है कि बेटी के ससुरालियों ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी और बिना सूचना दिए ही शव दफना दिया था। अलीहसन ने 26 अप्रैल को बेटी के ससुरालियों आरोपी गुलशन (ननद), फिरोज की औरत (नाम अज्ञात), ईशा (ससुर), अफरोज (देवर) और फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं के प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साथ ही न्यायालय में आवेदन करके शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

पीड़ित अलीहसन ने बताया है कि 25 फरवरी 2021 को बेटी हसीरुन निशा की शादी फैयाज अंसारी निवासी मटरा धमउर के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी के दो बच्चे नाजिया और इब्राहिम ने जन्म लिया। बेटी हसीरुन निशा का पति फैयाज अंसारी विदेश में हैं। आरोप है कि वह दहेज के लिए हसीरुन निशा को फोन पर प्रताड़ित करने के साथ ही अपशब्द बोलता था। अलीहसन ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल वालों ने 22 अप्रैल की आधी रात को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद बगैर कोई सूचना दिए ही शव को दफन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन की तहरीर पर निचलौल थाने में 26 अप्रैल को आरोपी गुलशन, फिरोज की औरत, ईशा, अफरोज और फैयाज अंसारी के खिलाफ दहेज हत्या सहित कई गंभीर धाराओं के प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र के अनुसार मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकाल आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed