फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the name of providing accommodation, fraud was committed in the name of sending someone abroad.

Maharajganj News: आवास दिलाने के नाम पर तो कहीं विदेश भेजने के नाम पर लगाया चूना

Sat, 17 Feb 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
In the name of providing accommodation, fraud was committed in the name of sending someone abroad.
महराजगंज। जिले में इन दिनों जालसाजों का गैंग सक्रिय है। कहीं आवास दिलाने के नाम पर ठगी की जा रही है, तो कहीं विदेश भेजने के नाम पर चूना लगा दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिसवा नगर पालिका में आवास दिलाने के नाम पर वसूली करने के मामले में सभासद प्रतिनिधि तथा एक अन्य सहयोगी के खिलाफ कोठीभार पुलिस ने केस दर्ज किया है। सिसवा नगर पालिका के देवी नगर मोहल्ले की गीता देवी, संजू, संजय कुमार मौर्या ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सिसवा नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 देवी नगर के सभासद प्रतिनिधि शिवशंकर चौहान तथा उनका एक अन्य सहयोगी आवास दिलाने के नाम पर रकम की वसूली किए, लेकिन महीनों बीतने के बाद भी आवास का पैसा नहीं आया।
विज्ञापन

शिकायत करने पर वह मारपीट करने की धमकी देते हैं। उन्होंने आगे लिखा था कि इन लोगों से उनके परिवारजनों के जान माल का क्षति होने का खतरा है लिहाजा इन पर कार्रवाई की जाए। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवशंकर व उसके सहयोगी पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला विदेश में वाहन चालक का काम देने का भरोसा देकर बकरी चराने के काम में लगा दिया था। शिकायत करने पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले में न्यायालय के आदेश पर निचलौल पुलिस ने केस दर्ज किया है।

निचलौल थाना क्षेत्र के बढ़या मुस्तकीम टोला गठियहवा निवासी आबिद अली (50) ने जिला न्यायालय में वाद दाखिल कर कहा था कि हर्रेडीह निवासी अब्दुल्ला एक व्यक्ति के साथ घर आकर मेरे दोनों बेटों को विदेश में चालक की नौकरी दिलाने की बात कहकर चार लाख रुपये ले लिए। मेरे दोनों बेटों मैनुद्दीन व खुर्शीद को विदेश भेज दिया, लेकिन वहां जाने के बाद यह पता चला कि बेटों को चालक की नहीं बकरी चराने के काम में भेजा है। जब मैं 25 अक्टूबर को अब्दुल्ला के घर शिकायत लेकर गया तो अब्दुल्ला ने अपशब्द बोलते हुए घर से भगा दिया तथा बेटों को जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना से आहत होकर जब मैं निचलौल थाना पहुंचा तो वहां पुलिस ने मेरा कोई सहयोग नहीं किया। आबिद अली ने न्यायालय की शरण ली तो आदेश पर अब्दुल्ला तथा एक अन्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच संबंधित थाने की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed