फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the month of Ramadan, one good deed becomes 70 times more virtuous

Maharajganj News: रमजान के महीने में एक नेकी का 70 गुना हो जाता है पुण्य

Sun, 02 Mar 2025 08:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
In the month of Ramadan, one good deed becomes 70 times more virtuous
मिठौरा। मुसलमानों के लिए रमजान सबसे पवित्र महीना माना जाता है। जामिया रिजविया नुरुल उलूम महराजगंज मदरसे के मौलाना अमजद के अनुसार, रमजान के महीने में अपनी तमाम बुरी आदतों को छोड़ दें और इस पवित्र महीने का इस्तेमाल नेक (अच्छे) कामों में करें।
विज्ञापन

रमजान में अपने पड़ोसियों को हमेशा याद रखें और उनका ख्याल रखें। रमजान के महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, अल्लाह को राजी करना चाहिए। क्योंकि इस महीने में कर नेक काम का सवाब बढ़ा दिया जाता है। एक नेकी का सत्तर गुना सबाव (पुण्य) बढ़ा दिया जाता है। रमजान में ज्यादा से ज्यादा कुरान की तिलावत, नमाज की पाबंदी। जकात, सदका (अपने कमाई का हिस्सा निकालना) और अल्लाह का जिक्र करके इबादत करें।
विज्ञापन

रोजेदारों को इफ्तार कराना बहुत ही पुण्य माना गया है। रमजान महीने के पहले 10 दिन रहमत (दया, कृपा) के होते हैं। रोजा, नमाज पढ़ने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है। रमजान के पहले अशरे (हिस्सा) में मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा दानकर गरीबों की मदद करनी चाहिए। हर एक इंसान से प्यार और नम्रता का व्यवहार करना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed