फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the election, there are a total of 3,605 teacher voters in Maharajganj district, with 16 candidates in the fray.

Maharajganj News: शिक्षक एमएलसी का चुनाव आज, 11 केंद्रों पर होगा मतदान

Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
In the election, there are a total of 3,605 teacher voters in Maharajganj district, with 16 candidates in the fray.
महराजगंज। शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को जिले के 11 केंद्रों पर होगा। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। बृहस्पतिवार को 11 पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों को रवाना हो गईं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक पीठासीन अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिला उप निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि धानी मुख्यालय को छोड़कर जिले के अन्य 11 ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान केंद्र बनाया गया है। मतदान के लिए कुल 11 टीमें बनाई गई हैं। मतदान शुक्रवार को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 3605 मतदाता हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र के ब्लॉक मुख्यालय पर बने केंद्र पर मतदान करेंगे। इस चुनाव में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें दो राजनीतिक दलों के समर्थित हैं और अन्य 14 निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


मतदान समाप्ति बंद रहेंगी मदिरा की दुकानें
उत्तर प्रदेश विधान परिषद गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिले में 23 अक्तूबर को मतदान समाप्ति तक मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेंगी। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत देसी-विदेशी शराब की दुकानों, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानों व संबंधित थोक एवं फुटकर अनुज्ञापनों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं को आज विशेष आकस्मिक अवकाश
मतदान दिवस को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के बोनफाइड मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग व्यवस्था
निचलौल। निचलौल ब्लॉक सभागार में कुल 470 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 365 पुरुष और 105 महिला मतदाता शामिल हैं। बृहस्पतिवार दोपहर पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंच गई। बीडीओ संतोष यादव ने मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करा ली हैं। महिला और पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पीठासीन अधिकारी के रूप में तहसीलदार न्यायिक निचलौल शिवेंद्र त्रिपाठी की तैनाती की गई है। उनके साथ प्रथम और द्वितीय मतदान अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बूथ का निरीक्षण कर जाना हाल
फरेंदा। बृहस्पतिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट अख्तर अब्बासी बूथ पर पहुंचे और मतदान की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि फरेंदा ब्लॉक में कुल 402 मतदाता हैं। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed