फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Tanahun district, several roads have caved in due to continuous rainfall from October 9 to 11.

Maharajganj News: बाढ़-भूस्खलन से सड़कें खराब, नेपाल जाने वाले पर्यटकों को हो सकती है मुश्किल

Fri, 23 Oct 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
In Tanahun district, several roads have caved in due to continuous rainfall from October 9 to 11.
सोनौली। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचाया है। इसका असर स्थानीय आवागमन के साथ पर्यटन मार्गों पर भी पड़ सकता है। तनहूं जिले में नौ से 11 अक्तूबर तक हुई लगातार बारिश के कारण कई सड़कें धंस गई हैं और पुलों के पहुंच मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसे में पोखरा और आसपास के पर्यटन स्थलों की यात्रा करने वाले भारतीय पर्यटकों को सफर से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

जिले की आपदा प्रबंधन समिति ने क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और कल्वर्ट की मरम्मत तथा पुनर्निर्माण के लिए संबंधित विभागों और मंत्रालयों को प्रस्ताव भेजा है। समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख जिला अधिकारी शिवलाल तिवारी के अनुसार, प्रभावित संरचनाओं का विवरण जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। घिरिंग गांवपालिका-1 स्थित द्रोपती खोला पुल के दोनों ओर सड़क से जुड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। पहुंच मार्ग की मिट्टी बहने से आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, घिरिंग-3 के भैरव मोटरमार्ग का हिस्सा धंस गया है और गाबुडांडा-नयांटार सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। इन मार्गों की मरम्मत के साथ तकनीकी जांच की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

इसी तरह घिरिंग-4 के शालिग्राम कॉरिडोर स्थित तिरंदी खोला पुल और तिंदीखोला कल्वर्ट की सुरक्षा संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। बड़ेफेदी खोला के कटान से आसपास की बस्ती को बचाने के लिए रिटेनिंग वॉल बनाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed