{"_id":"684817cd269bff0fb10b0e80","slug":"in-maharajganj-a-young-man-poured-diesel-on-himself-in-the-sdm-office-was-going-to-commit-suicide-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुद पर डाला डीजल, लगा चिल्लाने- कर्मचारियों ने बचाई जान- SDM कार्यालय में मचा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुद पर डाला डीजल, लगा चिल्लाने- कर्मचारियों ने बचाई जान- SDM कार्यालय में मचा हंगामा
Tue, 10 Jun 2025 05:02 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 10 Jun 2025 05:02 PM IST
सार
मंगलवार को महराजगंज एसडीएम कार्यालय में अचानक हड़कंप मच गया। एक युवक अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चीखते-चीखते खुद के ऊपर डीजर उड़ेलने लगा। ये देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खुद पर पेट्रोल डालते युवक
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने मंगलवार को दिन में तहसील परिसर में एसडीएम कार्यालय के सामने अपने उपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिससे परिसर में अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने युवक को बचाया। युवक चिल्ला चिल्ला कर प्रशासन की लापारवाही की बात कह रहा था।
विज्ञापन
फरेंदा थाना क्षेत्र के सिधवारी निवासी सुरेंद्र यादव न्याय न मिलने व अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाकर थक हार गया था जिससे वह क्षुब्ध था। आरोप है कि फरेंदा धानी मार्ग पर हाइवे पर उसकी भूमि है, जिसमें वह आधे का हिस्सेदार है। जिसका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन
लेकिन विपक्षी जबरन उसकी भूमि में पेट्रोल पंप लगाने का प्रयास कर रहे है। भूमि पर कब्जा को रोकने के लिए वह अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है। जबकि पुलिस भी मामले को लेकर लीपापोती में लगी हुई है। लेकिन उसकी कोर्ई सुनवाई नही हो रही है और आरोपी कब्जा करने में लगे हैं।
विज्ञापन