फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In 2017, Shravan was the chief zonal coordinator of BSP's Gorakhpur division.

Maharajganj News: 2017 में बीएसपी का गोरखपुर मंडल का मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर था श्रवण

Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 19 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
In 2017, Shravan was the chief zonal coordinator of BSP's Gorakhpur division.
महराजगंज। आंबेडकर जनमोर्चा का संयोजक श्रवण कुमार निराला गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के केवलाचक गांव का रहने वाला है। वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र जंगल बिछिया में रहता है। उसने गोरखपुर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्र राजनीति की शुरुआत की। 2017 में बीएसपी का गोरखपुर मंडल का मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटर बना, तभी से महराजगंज जिले में इसकी गतिविधियां शुरू हो गई।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, संगठन का काम देखने के लिए उसे महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर जिले की जिम्मेदारी मिली। संगठन में बड़े ओहदे पर रहने के कारण उसकी चारों जिलों में पकड़ मजबूत होती गई।
विज्ञापन

चर्चाओं पर यकीन करें तो जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष बनाने के नाम पर कई लोगों से मोटी रकम वसूला था। रकम देने वाले ने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 2022 में विधानसभा क्षेत्र बांसगांव में विधायक पद के लिए दावेदारी करने लगा, लेकिन उसकी जगह पर बीएसपी ने जब दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया तो उसने उसी समय आंबेडकर जनमोर्चा का एक संगठन तैयार किया। उस दौरान उसकी मुलाकात मेडिकल कॉलेज के झुंडिया निवासी सीमा गौतम से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। दोनों ने मिलकर चारों जिलों के विभिन्न गांवों में जाकर दलित बस्तियों के लोगों को अपने पाले में लाकर सरकारी भूमि पर कब्जा करने का भरोसा दिलाया। धीरे-धीरे महिलाओं में दोनों की पकड़ मजबूत होती गई। सरकारी भूमि पर कब्जा दिलाने के नाम दोनों ने एक दलित महिला से 2000 रुपये लिए। उस समय 100 महिलाओं के साथ गोरखपुर कलक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठा था।
उस समय स्थानीय पुलिस ने श्रवण कुमार निराला और सीमा गौतम समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर लोगों के बीच में आना जाना शुरू किया। वर्ष 2024 में उसे बीएसपी के गोरखपुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और उसके बाद वह गोरखपुर बांसगांव लोकसभा चुनाव की तैयारी करने लगा, जिसे बीएसपी ने लोकसभा प्रभारी बांसगांव बनाया।

फिर कुछ दिनों बाद पार्टी ने श्रवण कुमार निराला का टिकट काटकर दूसरे को लोकसभा उम्मीदवार बनाया जिसके बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया। उसने अपने संगठन के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने झांसे में लिया और कहा कि जितने भी लोगों ने माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड कंपनियों ने लोन लिया है उनका कर्ज माफ करवा देंगे। इसके एवज में उसने रकम की वसूली की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed