{"_id":"67aba2178caee16b15068166","slug":"importance-of-internal-assessment-in-cbse-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142428-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीबीएसई में आंतरिक मूल्यांकन का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीबीएसई में आंतरिक मूल्यांकन का महत्व
Wed, 12 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 15 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है। इस बार की परीक्षा में सीबीएसई बोर्ड ने भी कुछ बदलाव किए हैं। परीक्षार्थियों को इनके बारे में जानकारी आवश्यक है। इससे वह बेहतर अंक प्राप्त कर सकें। बता दें कि जनपद में सीबीएसई बोर्ड से 21 स्कूलों का संचालन है, जिनमें से 3000 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
डायट प्रवक्ता आशीष कुमार मौर्या ने बताया कि पहली बार सीबीएसई में आंतरिक नंबर दिए जाने का नियम इस बार प्रभावी किया गया है। 40 फीसदी आंतरिक मूल्यांकन का अंक विद्यार्थियों को स्कूल से मिलेगा सिर्फ 60 फीसदी अंक ही उन्हें लिखित परीक्षा से मिलेंगे। समसामयिक और प्रतियोगिता आधारित प्रश्नों को इस बार बढ़ाया गया है, जिससे विद्यार्थियों में प्रतियोगिता का भाव विकसित हो सके।
प्रवक्ता सुजीत कुमार चौहान ने बताया कि इस बार सीबीएसई बोर्ड को परीक्षार्थियों की 75 फीसदी उपस्थिति का रिकॉर्ड देना है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज अथवा बायोमेट्रिक का रिकॉर्ड हर स्कूल को देना जरूरी है। सीबीएसई के विद्यार्थी नए बदलाव पर जरूर ध्यान दें।