फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Impact of heat and humidity on people's health

Maharajganj News: गर्मी और उमस से लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा प्रभाव

Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 28 Aug 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
Impact of heat and humidity on people's health
महराजगंज। गर्मी और उमस से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी, दस्त, बुखार, सांस रोग, खून की कमी, लिवर में पानी की कमी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीजों की की सबसे ज्यादा भीड़ रही। इलाज के लिए 800 मरीजों ने पंजीकरण कराया। धक्का मुक्की के बीच मरीजों ने इलाज कराया।
विज्ञापन

ओपीडी में अधिक भीड़ के कारण मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। डॉक्टर भी ओपीडी में लगातार मरीजों की जांच कर रहे थे, मगर भीड़ अधिक होने के कारण समय लगा। गर्मी व उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी हैं। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में खासी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, दस्त की समस्याएं लेकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि इस समय मौसम में जो बदलाव हो रहा है उसके चलते उल्टी दस्त व वायरल बुखार के मरीज सबसे ज्यादा बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आयुष विभाग के डॉ. अनिल कुमार बताते हैं कि इन दिनों बुखार, खांसी, जुखाम, उल्टी दस्त और पेट दर्द लोगों को तेजी से जकड़ रहा है। अक्सर लोग बिना डॉक्टर की सलाह के पैरासिटामोल के साथ एंटीबायोटिक का सेवन करने लगते हैं। इसके परिणाम घातक हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना डॉक्टर के परामर्श के एंटीबायोटिक का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed