फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegally operated ultrasound center sealed

Maharajganj News: अवैध तरीके से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Sun, 04 Aug 2024 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 Aug 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Illegally operated ultrasound center sealed
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के कतरारी सीमा पर अवैध रूप से संचालित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। क्षेत्र में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित होने की शिकायत लगातार मिल रही थी।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी के साथ श्यामदेउरवां पुलिस ने रविवार को दिन में लगभग 11 बजे कतरारी सीमा पर बिना नाम के संचालित हो रहे अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान वहां से अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित होते हुए पाया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। टीम ने कक्ष को सील कर दिया। छापामारी की सूचना पर क्षेत्र में अन्य संचालकों में हड़कंप मच गया। अधिकांश संचालक सेंटर को बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इससे पूर्व भी उक्त सेंटर की जांच कराई गई थी, लेकिन पूछताछ में उसे गोरखपुर क्षेत्र में होने की बात सामने आई। वहीं जब इसकी जानकारी गोरखपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग से पता कराया गया तो पता चला कि वह क्षेत्र महराजगंज जिले के अंतर्गत आता है। ऐसे में दो जिलों के बीचों बीच होने के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। संचालक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गुमराह कर रहा था।

नोडल अधिकारी डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के क्रम में कतरारी में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन पाया गया। अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य उपकरण को जब्त करके थाने को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त प्रकरण को जिला सलाहकार समिति के पास रखा जाएगा। बाद में सीजीएम न्यायालय में अभियुक्त के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जाएगा। आगे भी अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर व हास्पिटल के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed