फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal money transfer business...billions of rupees divided

Maharajganj News: अवैध मनी ट्रांसफर का धंधा...अरबों का वारा-न्यारा

Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal money transfer business...billions of rupees divided
नेपाल बाॅर्डर। 
महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में अवैध मनी ट्रांसफर का धंधा तेज हो गया है। धंधे में लगी रकम आसानी से नेपाल पहुंच जाती है। इसमें कैरियर भी मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक करोड़ सरहद पार करने के एवज में कैरियर को कम से कम तीन लाख की आमदनी होती है। नेपाल के रूपनदेही जिले में नौतनवा कस्बे का युवक गिरफ्तार हुआ तो इस धंधे की पोल खुल गई। हूंडी के धंधे का नेटवर्क काफी बड़ा है। जनवरी की बात करें तो रूपनदेही जिले के भैरहवा, सिद्धार्थनगर नगरपालिका-एक के डंडा इलाके में सीमा सुरक्षा गुल्म (डंडा) के चेक प्वाइंट टीम ने स्कूटी सवार नौतनवा के युवक के पास से नेपाली रुपये 24,13,130 और भारतीय रुपये 1,540 रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

बरामद रकम और स्कूटी को राजस्व अनुसंधान कार्यालय, बुटवल को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया था। आरोपी से पूछताछ की गई। रकम से संबंधित प्रपत्र नहीं दिखाने पर कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बीते दिनों युवक का चाचा भी नेपाल में रकम के साथ गिरफ्तार हुआ है। चाचा-भतीजा दोनों अवैध मनी ट्रांसफर के खेल में मोटी रकम बना रहे थे। पकड़ में आने से बचने के लिए एक चक्कर में 30 से 40 लाख ही सरहद पार करते हैं। इससे किसी को शक भी नहीं होता है। खासकर पगडंडी से पैदल जाने के दौरान सुरक्षा कर्मी रोकते भी हैं तो पहचानपत्र दिखाकर आगे बढ़ जाते हैं। एक चक्कर जाने के बाद दूसरे दिन अलग रास्ते से सरहद पार करते हैं।
सूत्रों की माने तो नौतनवा क्षेत्र में नेपाली और भारतीय मुद्रा की अदला-बदली का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है।
गांधी चौक, चावल मंडी, हनुमान चौक, चांदनी चौक, महादेव झारखंडी मंदिर के पास सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर खुलेआम बट्टे के माध्यम से नेपाली रुपये को भारतीय मुद्रा में बदलने की बात कही जाती है।
इस धंधे में लिप्त कुछ लोग रोजाना करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन कर रहे हैं। बदले गए रुपये कैरियर के माध्यम से नेपाल भेजे जा रहे हैं। कैरियर इस धंधे में एक लाख रुपये को तीन सौ रुपये के हिसाब से कैरिंग चार्ज लेकर करोड़ों रुपये नेपाल पहुंचा रहे हैं।

सूत्रों की माने तो नेपाल से भारत सोने की तस्करी कर भारतीय रुपये लाने के बाद नौतनवा में नेपाली रुपये से बट्टे के साथ एक्सचेंज कर कैरियर के माध्यम से नेपाल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed