फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Illegal mining is happening every night from 8 pm onwards

Maharajganj News: रोज रात 8 बजे से हो रहा है अवैध खनन

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining is happening every night from 8 pm onwards
महराजगंज/निचलौल। बेखौफ माफिया रोज रात आठ बजे से खनन करा रहे हैं। नहर के बीच (बेड) से सिल्ट के खनन से काली कमाई कर रहे है। इलाके के दो खनन माफियाओं पर पहले ही केस दर्ज कराया गया था। लेकिन इन पर अंकुश लगाने में विभागीय अधिकारी पूरी तरह से नाकाम रहे है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता सिंचाई खंड प्रथम जितेंद्र कुमार मल्ल ने बताया कि नारायणी शाखा के किमी 0.00 से किमी 2.70 के मध्य गांव सेमरहना,अरदौना और बूढ़ाडीह के बीच नहर के अंदर बेड से माफियाओं की ओर से बड़े पैमाने पर सिल्ट का खनन किया जा रहा था। राजस्व विभाग की टीम ने छापा मारकर खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चालक सहित पकड़ लिया। पकड़ा गया चालक बनकटी निवासी मनोज है। उसके बयान के आधार पर खनन कर रहे पूर्व ग्राम प्रधान बैदौली सुरेंद्र कुशवाहा, अरदौना के सत्येंद्र यादव और सेमरहना के प्रद्युमन धर दूबे के खिलाफ अवैध खनन का केस दर्ज कराया गया है। सहायक अभियंता ने बताया कि आरोपी सत्येंद्र यादव और प्रद्युमन धर दुबे के खिलाफ पूर्व में भी नहर से सिल्ट की अवैध खनन करने के मामले में केस दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन

सख्ती के बाद भी नहीं लगा अंकुश : नहर से सटे गांवों के रहने वाले गणपति, बिरेंद्र, सुरेश, कन्हैया ने कहा कि नहर में अवैध खनन का खेल पुराना है। इस पर रोक नहीं लग पा रही है। गांवों के रास्तों से शहर तक माफिया अपने गुर्गों की मदद से पहुंचाते हैं। विभाग के जिम्मेदारों की सख्ती भी माफिया पर अंकुश नहीं लगा सकी है। पहले भी खनन के मामले में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्योंकि पिछले एक माह से नहर में खनन हो रहा था। एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा की मामले में आरोपियों के खिलाफ इस बार सख्ती से कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ आगे भी कई तरह कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में दो घंटे बंद रहता था अवैध खनन

ग्रामीणों ने बताया कि खनन करने वाले माफिया हर रोज रात करीब आठ बजे से खनन शुरू करते है। जो सिलसिला रात एक बजे तक चलता था। फिर सुबह करीब तीन बजे से नहर से अवैध खनन शुरू हो जाता था। सुबह करीब सात बजे तक चलता था। लोगों ने बताया कि खनन करने में लगे मजदूर एक ट्रॉली जल्दी लोड कर देते हैं। अब तक नहर से माफिया हजारों ट्रॉली सिल्ट की खनन कर लाखों रुपये की काली कमाई खनन माफिया कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed