{"_id":"67027d28d7a5c76e5e04039a","slug":"illegal-firecracker-kept-in-front-of-shop-recovered-in-barohiya-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133003-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बरोहिया में दुकान के सामने रखा अवैध पटाखा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बरोहिया में दुकान के सामने रखा अवैध पटाखा बरामद
Sun, 06 Oct 2024 05:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बरोहिया में एक दुकान के सामने से अवैध पटाखे की खेप पुलिस ने शनिवार रात में मुखबिर की सूचना पर बरामद कर लिया। साथ ही एक आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज किया है।
थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की बरोहिया बाजार में एक शख्स अपनी दुकान के सामने बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे की खेप रखा है। अवैध पटाखा की खेप को सुनसान होने पर किसी दुकान या फिर घर में ले जाकर छिपाने वाले हैं। उसके बाद पुलिस बरोहिया बाजार पहुंच गई। जहां पर पुलिस ने चिह्नित दुकान पर पहुंच तलाशी ली तो दुकान के सामने गत्ते में छिपाकर रखी गई अवैध पटाखे की खेप बरामद हुई।
टीम की जांच में पता चला की उक्त अवैध पटाखे की खेप दुकानदार राजकुमार जायसवाल निवासी बरोहिया का ही है। इसे वह दीपावली और छठ पर्व पर बिक्री करने के लिए मंगाया है। बरामद 15 गत्ता में प्रकाश युक्त फुलझड़ी से लेकर तेज आवाज वाले पटाखे शामिल हैं। मामले में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार जायसवाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद