फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Iligation on Custum officer

कस्टम कर्मियों की मनमानी से परेशान हो रहे भारतीय पर्यटक

Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Iligation on Custum officer
कस्टम विभाग पर वसूली का आरोप
विज्ञापन

भैरहवा(नेपाल) / महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय पर्यटकों को परेशान करने व नियम कानून के नाम पर वसूली का मामला प्रकाश में आया है। जिसको को लेकर बुधवार शाम को कई पर्यटक समूहों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
पंजाब के फतेहगढ़ साहब के रहने वाले चरनजीत सहदेव अपनी कार से परिवार के चार सदस्यों के साथ कार से बेलहिया भंसार पर पहुंचे। उन्हें पशुपतिनाथ दर्शन के लिए जाना था। वह अपने गाड़ी की आरसी व अन्य कागजात लेकर भंसार कार्यालय पर प्रपत्र बनाने को दिए। आरोप है कि नेपाल भंसार कर्मियों ने कागजात को नकली कहकर कागजात बनाने से इनकार कर दिया। भारतीय कस्टम से प्रमाणित कराकर लाने को कहा। भारतीय कस्टम कार्यालय पर कागजात पर मुहर लगाने के एवज में प्रति कागजात 500 रुपये वसूले गए। कस्टम कमिश्नर लखनऊ वेद प्रकाश शुक्ला का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कानूनगो व लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि
नौतनवां। शासकीय कार्य में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह ने राजस्व निरीक्षक शिव राज गुप्ता तथा लेखपाल अनिल कुमार के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि तहसील मुख्यालय पर कार्यरत राजस्व निरीक्षक शिव राज गुप्ता तथा लेखपाल अनिल कुमार द्वारा सरकारी कार्य समय सीमा के अंदर पूरा न कर अनुशासनहीनता की जा रही है। समीक्षा के दौरान लापरवाही प्रकाश में आने पर कानूनगो एवं लेखपाल के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर चेतावनी दी गई है। यदि इनके कार्य व आदत में सुधार नहीं हुआ तो इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद
नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कराने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर 6,800 सीट पर तैनाती कराने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा कि 6,800 सीट पर शिक्षकों को चयनित कर नियुक्ति करने के लिए चयन सूची जारी की गई, लेकिन न तो जिला आवंटन किया गया और न ही तैनाती हुईं।

सभी प्रशिक्षुओं ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भती में आरक्षण विसंगति के चलते शासन के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पांच जनवरी को 6,800 सीट पर शिक्षकों को चयनित कर नियुक्ति करने के लिए चयन सूची जारी की गई, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। बेरोजगारी से परिवार पालन में परेशानी हो रही है। इस दौरान विद्यासागर, शिवेंद्र, प्रदीप, अभिषेक, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed