फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you fail to fill the counting form, you will be deprived of voting: SDM

गणना प्रपत्र भरने से चूके तो मतदान से हो जाएंगे वंचित : एसडीएम

Thu, 27 Nov 2025 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
If you fail to fill the counting form, you will be deprived of voting: SDM
एसआईआर को लेकर एसडीएम ने नपा कार्यालय में चेयरमैन, ईओ एवं सभासदों के साथ की बैठक
विज्ञापन

नौतनवा। एसडीएम नवीन प्रसाद ने बुधवार की सुबह चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज एवं सभासदों के साथ नगर पालिका कार्यालय में बैठक की। बैठक में उन्होंने सभासदों को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अपने-अपने वार्ड के लोगों का गणना प्रपत्र भरवाकर एसआईआर प्रक्रिया को पूरा कराने का निर्देश दिया।

एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि सूचना मिल रही है कि काफी मतदाता गणना प्रपत्र भरने में कोई रुचि ही नहीं ले रहे हैं और कुछ फार्म भरकर उसे जमा करने की बजाए अपने पास ही रखकर बैठे हुए हैं। यदि समय निकल गया तो ऐसे लोगों का नाम मतदाता सूची से बाहर हो जाएगा और भविष्य में इसका खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सभासद बीएलओ से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक व्यक्ति का फार्म अपनी निगरानी में भरवाकर उसे बीएलओ के पास जमा करा दें। ताकि समय रहते उसे सूचीबद्ध कराकर पोर्टल पर अपडेट किया जा सके। एसडीएम ने कहा कि बाद में किसी की कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, सभासद अनिल जायसवाल, झुल्लुर कुरैशी, संजय पाठक, अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed