फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If you are also obese then be careful

Maharajganj News: आपको भी है मोटापा तो रहें सावधान

Wed, 20 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 20 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
If you are also obese then be careful
महराजगंज। आप भी अगर मोटापा के शिकार हैं तो सचेत हो जाएं। ऐसे लोग शुगर, हृदय रोग, गठिया, तनाव, अनिद्रा की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब 800 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने कहा कि ओपीडी में पहुंचने वाले 10 से 15 फीसदी मरीजों के जोड़ों में दर्द की वजह मोटापा ही होता है। मोटे लोगों के ऑपरेशन (घुटना प्रत्यारोपण) में भी दिक्कत होती है। ऑपरेशन होने के बाद भी बेहतर परिणाम नहीं आ पाते हैं। मोटापा कम करके जोड़ों के दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए खानपान व्यवस्थित होना चाहिए और व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन




डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि मोटापा बीमारी है। उसे पहचानना होगा। मोटापे की वजह से डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट, हर्निया, लीवर आदि बीमारियां होने का खतरा रहता है। मोटापा खत्म कर लें तो तमाम बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए खानपान, दिनचर्या व्यवस्थित होनी चाहिए। व्यायाम के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट फूड बढ़ा रहा मोटापा

डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि कम उम्र के बच्चों और युवाओं में मोटापा बढ़ना चिंताजनक है। खानपान पर नियंत्रण न होना और फास्ट फूड मोटापा बढ़ा रहें हैं। बदलते दौर में नियमित व्यायाम, योग ध्यान और पसीना बहाने की प्रवृत्ति बनानी होगी। मौसम के मुताबिक फल और सब्जियों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed