फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If uniform is not found three times, the contract can be terminated.

Maharajganj News: तीन बार बिना वर्दी मिले तो समाप्त हो सकती है संविदा

Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
If uniform is not found three times, the contract can be terminated.
महराजगंज। परिवहन निगम के संविदा चालक व परिचालक महीने में अगर तीन बार बिना वर्दी और नेमप्लेट के मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यहां तक कि डिपो की तरफ से उनकी संविदा समाप्त करने की संस्तुति भी एआरएम कर सकते हैं। साथ ही अब संविदाकर्मियों को गैर जनपद में तबादले की सुविधा भी उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो में कुल 76 रोडवेज बसों का संचालन विभिन्न रूटों पर होता है। महराजगंज डिपो में 80 चालक व इतने ही परिचालक संविदा पर तैनात हैं। इन्हें अब तक तबादला का लाभ नहीं था लेकिन अब गैर जनपदों में तबादला की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। डिपो को मिले पत्र में यह जिक्र किया गया है कि जो चालक या परिचालक छह माह अथवा 30 हजार किमी यात्रा पूरी कर चुके हैं वह तबादला के पात्र हैं। इस संदर्भ में राज्य प्रबंधक की तरफ से डिपो को पत्र मिलने के बाद एआरएम ने सभी संविदा चालक व परिचालकों को जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed