{"_id":"65bd0706adae0a47410ebe74","slug":"if-there-is-delay-in-construction-work-blacklist-the-contractor-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114999-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निर्माण कार्य में हो विलंब तो ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निर्माण कार्य में हो विलंब तो ठेकेदार को करें ब्लैक लिस्ट
Fri, 02 Feb 2024 08:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:45 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में नगर निकायों और डूडा की ओर कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने 15वें वित्त, दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास, दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना सहित टाइड और अनटाइड मदों से कराए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित जो टेंडर प्रक्रिया में उनमें माह के अंत तक वर्क ऑर्डर जारी करना करें। जिन कार्यों में ठेकेदार के स्तर से विलंब हो रहा है, नोटिस जारी करते हुए ब्लैक लिस्टिंग की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य की गुणवत्ता का व्यक्तिगत पर्यवेक्षण ईओ स्तर से किया जाए।
कार्यादेश एक सप्ताह के भीतर जारी करने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सिसवा में गोशाला निर्माण का टेंडर लंबित होने पर और परतावल व पनियरा में पानी की टंकी में टेंडर के बाद भी कार्यादेश जारी न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने ईओ सिसवा गोशाला का टेंडर और एक्सईएन जल निगम (शहरी) को पानी की टंकी के लिए कार्यादेश एक सप्ताह के भीतर जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। अधिशासी अधिकारी महराजगंज ने बताया कि नगर पालिका परिषद महाराजगंज में डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य 01 फरवरी से शुरू कर दिया गया। जिलाधिकारी ने सिसवा, आनंदनगर, नौतनवा और सोनौली को भी 01 मार्च से कूड़ा संग्रहण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
दो जेई की सेवा समाप्त करने के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसी को पत्र प्रेषित
डूडा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पीएम स्वनिधि के अंतर्गत तृतीय किश्त के वितरण में सोनौली और महराजगंज के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की। जनपद के तीनों नगर पालिकाओं में में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए दीदी कैंटीन और श्रीअन्न रसोई शुरू करने का निर्देश दिया। पीएम आवास की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्य में शिथिलता बरतने पर दो जेई की सेवा समाप्त करने के लिएआउटसोर्सिंग एजेंसी को पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज कुमार, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।