{"_id":"67acf4c73a4876836d0216fb","slug":"if-there-is-an-error-in-the-name-in-the-khatauni-contact-the-lekhpal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142536-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खतौनी में नाम में त्रुटि होने पर लेखपाल से करें संपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खतौनी में नाम में त्रुटि होने पर लेखपाल से करें संपर्क
Thu, 13 Feb 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने शिकारपुर स्थित सहज जनसेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से बात की। एसडीएम ने किसानों को बताया कि अगर खतौनी में उनके नाम में किसी प्रकार की त्रुटि है,तो वे इसे ठीक करवाने के लिए अपने क्षेत्रीय लेखपाल से संपर्क कर सकते हैं।
एसडीएम ने बताया कि तहसील में कक्ष संख्या 11 में स्थापित सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से भी नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एसडीएम ने फार्मर रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पंजीकरण किसानों के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहूलियत होती है। निरीक्षण के दौरान कई किसान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि खतौनी में नाम त्रुटि, जमीन संबंधी विवाद और सरकारी योजनाओं से संबंधित कई समस्याएं बनी हुई हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करें।
विज्ञापन
इसके अलावा, एसडीएम ने सहज जनसेवा केंद्र के संचालन की भी समीक्षा की और वहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारिया लीं।