फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the constitution is fully implemented, we will get equal rights: Shiv Kanya

संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ तो मिलेगा समान अधिकार : शिवकन्या

Mon, 17 Feb 2025 09:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 17 Feb 2025 09:33 PM IST
विज्ञापन
If the constitution is fully implemented, we will get equal rights: Shiv Kanya
फरेंदा। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में भाईचारा बनाओ यात्रा सोमवार को फरेंदा पहुंची। यात्रा का नेतृत्व कर रहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री जीतन प्रसाद मौर्य व जिला महासचिव राकेश शर्मा के नेतृत्व में दक्षिणी बाईपास पर स्वागत किया।
विज्ञापन

आंबेडकर तिराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब की ओर से लिखित संविधान लागू हुए 75 वर्ष बीत गए। इस बीच कई पार्टियों की सरकारें आईं लेकिन कोई सरकार पूर्ण रूप से संविधान लागू नहीं कर पाई। यदि संविधान पूर्ण रूप से लागू होता तो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते।
विज्ञापन

सभी को समान शिक्षा मिलती, लेकिन आज तक न तो जातिगत जनगणना हुई न तो जनसंख्या के हिसाब से भागीदारी मिली। उन्होंने कहा कि संविधान पूर्ण रूप से लागू होना चाहिए। जातिगत जनगणना कराई जाए और उसी के हिसाब से हिस्सेदारी दी जाए। सभी को निशुल्क इलाज मिले। सरकारी के साथ ही प्राइवेट नौकरियों में आरक्षण मिले। यात्रा फरेंदा से होते हुए नौतनवा के लिए निकल गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रसेन पाल, सुग्रीव मौर्य, सुरेंद्र गुप्ता, मुरलीधर मौर्य, सुनीता चौहान व सरस्वती मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed