{"_id":"65244772112b386a4b057e78","slug":"if-rs-27-lakh-is-found-then-dangerous-wires-should-be-removed-from-around-the-school-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-7403-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 27 लाख मिले तो विद्यालय के आसपास से हटें खतरनाक तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 27 लाख मिले तो विद्यालय के आसपास से हटें खतरनाक तार
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से अमरूतिया जाने वाली सड़क।संवाद
- बिजली विभाग ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर मांगी धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के विभिन्न ब्लॉकों में परिषदीय विद्यालयों के ऊपर व आसपास से गुजर रहे विद्युत तारों को अब तक बदला नहीं जा सका है, कारण कि बिजली विभाग की ओर से मांगी जा रही धनराशि का अब तक विभाग की ओर से भुगतान नहीं किया गया है। विभिन्न ब्लॉक के चिह्नित ऐसे 28 विद्यालयों के आसपास से गुजरे तार को हटाने के लिए 27 लाख 80 हजार देने हाेंगे।
जिले में संचालित 1695 परिषदीय विद्यालयों में जिले में लगभग 150 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके ऊपर अथवा आसपास से बिजली के हाइटेंशन आदि तार गुजर रहे हैं। स्कूलों में बच्चों की उपस्थित व दुर्घटना से बचने के लिए बार-बार खतरनाक तारों को हटवाने की मांग की जाती है, मगर उस पर पहल इसलिए नहीं हो पा रही है, क्योंकि समय से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगे गए धनराशि का भुगतान नहीं किया जाता। निचलौल, सिसवा, मिठौरा व नौतनवां क्षेत्र के ऐसे विद्यालय चिह्नित करते हुए बिजली विभाग की ओर से 27 लाख 80 हजार रुपये की मांग की गई है। धनराशि मिलने पर ही उसे हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।
-- -- -
इन विद्यालयों के आसपास से तार हटाने की हो रही मांग
मिठौरा ब्लॉक के बैरियां, नौतनवां ब्लॉक के नरायनपुर व डंगरूपुर, निचलौल ब्लॉक के बसूली फार्म, रुद्रौली,बलहीखोर, सोहट, लोढि़या, सबया अहिरौली, कैमा, झरवलिया व पिपराकाजी से तार हटाना है। वहीं सिसवा ब्लाॅक के कोठीभार, भुजौली, प्रतापपुर, गौरी बढ़ैपुरवा, पटखौली, बिंदवलिया, हरखपुरा, अंबेडकर टोला, खजुरिया, कमता, रमपुरवा, गौरा निपनिया, भारत खंड पकड़ी, संडा खुर्द, चैनपुर व विशुनपुर भड़ेहर विद्यालय को भी तार हटाने वाले सूची में रखा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
स्कूलों के आसपास से गुजरने वाले बिजली के तार को हटवाने व उसे दूर कराने के लिए धनराशि की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही उसे विभाग को भुगतान किया जाएगा।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी