फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If power cut lasts more than 15 minutes, you will have to answer.

Maharajganj News: 15 मिनट से अधिक हुई बिजली कटौती तो देना होगा जवाब

Wed, 03 Apr 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 03 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
If power cut lasts more than 15 minutes, you will have to answer.
महराजगंज। कस्बा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर तुरंत समस्या दूर करने के संबंध में आदेश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में अगर 15 मिनट भी बिजली गुल हुई तो फॉल्ट तत्काल दुरुस्त किया जाएगा। नगर पालिका के वार्डों में दस मिनट से अधिक समय के लिए सप्लाई कटने पर जिम्मेदारों को जवाब देना पड़ेगा। हर दिन की रिपोर्ट पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विशेष अनुरक्षण माह के अंतर्गत गर्मियों की तैयारियां बिजली विभाग ने पहले से ही शुरू कर दी थी। अभियान चलाकर सब स्टेशन और ट्रांसफार्मरों का मेंटीनेंस किया गया। एबीसी केबल, जंपर, सीटी, फीडरों को भी ठीक कराया गया। कुछ ओवरलोड ट्रांसफार्मरों के साथ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए। अब जब गर्मी ने दस्तक दी है, तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है तो ज्यादातर घरों में पंखे और कूलर चलने लगे हैं। इनकी वजह से ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन पर पड़ रहे लोड की अधिकारियों ने निगरानी शुरू कर दी है। एक बार अनुरक्षण माह चल चुका है। अब अप्रैल में फिर एक बार अनुरक्षण माह चलाने की तैयारी है। इसी क्रम में प्रत्येक खंड में अधिशासी अभियंता, एई और जेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिना वजह सप्लाई बाधित रखने पर संबंधित पर गाज गिरेगी। क्योंकि नगर निकाय और बिजनेस प्लान के तहत लाइनें भी दुरस्त की जा रही हैं। 15 मिनट से अधिक सप्लाई बाधित रहने पर जिम्मेदारों को लिखित में इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि जिले के उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली सप्लाई मिलेगी। बिन वजह सप्लाई का कट नहीं लगाया जा सकेगा। संबंधित अधिकारी की सीधे जिम्मेदारी तय की गई है, फाल्ट भी तत्काल दुरुस्त होंगे। फाल्ट ठीक करने में अतिरिक्त समय लगा तो लिखित जवाब लेकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed