{"_id":"61be2dc8244098224207e95d","slug":"idara-and-padrona-team-won-the-match-maharajganj-news-gkp4203929157","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदारा व पडरौना की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदारा व पडरौना की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदारा व पडरौना की टीम ने मारी बाजी
कोठीभार (महराजगंज)। अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता तीसरे दिन शनिवार को इंदारा व पडरौना की टीमों ने विपक्षी टीम को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि गिरिजेश जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच एन ई-रेलवे क्लब इंदारा व गोरखा इलेवन बुटवल नेपाल के बीच खेला गया। 18वें मिनट में इंदारा के खिलाड़ी अमित ने पहला गोल मारा। मध्यांतर के पूर्व ही अमित ने ही दूसरा गोल मारा। इंदारा के खिलाड़ी शुरू में ही आक्रामक अंदाज में शुरुआत में ही दबाव बनाया। मध्यांतर के बाद इंदारा के ही खिलाड़ी मुर्शिद खान ने अपने तीसरा गोल मारा। इंदारा की टीम ने नेपाल को 3-0 से हरा दिया। दूसरा मैच संदीप स्पोर्ट क्लब पीपीगंज व सिटी क्लब पडरौना के बीच हुआ।
मध्यांतर के पूर्व पडरौना के खिलाड़ी सरफराज ने एक गोल मारकर टीम का खाता खोला। कुछ ही देर बाद पडरौना के खिलाड़ी आकाश दुबे ने टीम का दूसरा गोल मारा। इस तरह से पीपीगंज के खिलाड़ी साजन ने मैच समाप्ति के 5 मिनट के अंदर एक गोल मारकर हार के अंतर को कम किया। इस तरह से 2-1 से पीपीगंज को हराकर पडरौना मैच के अगले दौर में जगह बनाई। इस अवसर पर छेदी प्रसाद, शिबू बनारसी, शाह अल्तमस, शिबू मल्ल आदि मौजूद रहे।