{"_id":"657ef18deb38f227540949d4","slug":"husband-mother-in-law-and-father-in-law-arrested-in-case-of-married-womans-death-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11846-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विवाहिता की मौत के मामले में पति, सास-ससुर गिरफ्तार
Sun, 17 Dec 2023 06:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 17 Dec 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
घुघली। ग्रामसभा पकड़ियार विशुनपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में विवाहिता की भाई की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर पति को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
शनिवार को 23 वर्षीय नीरद का शव घर में फंदे से लटका मिला था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने शव को फंदे से उतारकर जमीन पर लिटा दिया था। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच-पड़ताल में लगी थी। नीरद के भाई व पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सास जड़ावती देवी, ससुर जनार्दन शर्मा, पति रोहित शर्मा, जेठानी व भांजे के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। रविवार को पुलिस की देखरेख में नीरद को उसके ससुराल में ही गंडक नदी के बाला क्षत्र घाट पर उसके जेठ ससुर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्राम सभा के कुछ लोग मौजूद रहे। थानाध्यक्ष नीरज राय ने बताया कि मृतका के भाई दीपक शर्मा की तहरीर पर आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।