{"_id":"67f1852f6d9410e854090e60","slug":"husband-held-hostage-by-company-in-gulf-country-please-help-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146297-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ‘खाड़ी देश में पति को कंपनी ने बना लिया बंधक, मदद कीजिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ‘खाड़ी देश में पति को कंपनी ने बना लिया बंधक, मदद कीजिए’
Sun, 06 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को सदर तहसील में एसडीएम रमेश कुमार तो नौतनवा में बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी परमानंद श्रीवास्तव ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
नौतनवा तहसील में सोनौली नगर पंचायत वार्ड नंबर छह की पुष्पा देवी ने एजेंट पर पति को धोखाधड़ी से खाड़ी देश में फंसाने की शिकायत की। प्रार्थनापत्र में बताया कि पति चार पहिया वाहन चालक हैं। दो माह पहले नौतनवा निवासी एक व्यक्ति ने सउदी अरब माॅल में नौकरी लगवाने की बात कही।
झांसे में आकर पति ने उसे वीजा इत्यादि के साथ अपना विवरण और सुपर वीजा का पैसा दे दिया। उस व्यक्ति ने एक एग्रीमेंट पेपर जो अंग्रेजी में था, उसपर हस्ताक्षर कराकर वीजा देकर भेजा। लेकिन वहां जाकर पता चला कि वीजा सिटी माल का नहीं बल्कि लेबर कंपनी का था। कंपनी ने पति को बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
सहायता के लिए पुलिस के पास गई तो पता चला कि पति को लेबर वीजा देकर अंग्रेजी एग्रीमेंट पर दस्तखत कराया गया है, जिसमें तीन माह लेबर कंपनी में तीन माह परीक्षण होने का जिक्र है। पति की परेशानी के कारण घर पर बच्चे परेशान हैं, इसलिए प्रशासन मदद करते हुए पति को मुक्त कराए और दोषी को सजा दिलाई जाए।