फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband dies after being hit by ambulance, wife and daughter injured

Maharajganj News: एंबुलेंस की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी-बच्ची घायल

Mon, 08 Jul 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Husband dies after being hit by ambulance, wife and daughter injured
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित बूढ़ाडीह गांव के पास रविवार को एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मासूम बच्ची घायल हो गईं। पत्नी का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के पैकौली निवासी शैलेंद्र यादव (26) पत्नी प्रियंका (25) बाइक से मासूम बेटी दिवांशी का इलाज कराने निचलौल की ओर जा रहे थे। अभी वह सिसवा मार्ग स्थित बूढ़ाडीह गांव के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार शैलेंद्र यादव, पत्नी प्रियंका और मासूम बच्ची दिवांशी घायल हो गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय शैलेंद्र की मौत हो गई, जबकि पत्नी प्रियंका को मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। वहीं मासूम का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है की हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और मासूम बच्ची की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed