फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband arrested on charges of dowry harassment, search underway for others.

Maharajganj News: दहेज उत्पीड़न का आरोपी पति गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested on charges of dowry harassment, search underway for others.
कोल्हुई। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को दहेज उत्पीड़न के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम महुवारी के टोला सिंहपुर निवासी विवाहिता मनीषा (23) ने एक दिसंबर को पति रामरतन पासवान से विवाद से नाराज होकर घर में कुण्डी से लटक कर अपनी जान दे दी थी।
विज्ञापन

मामले में विवाहिता की मां ने थाने में तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने बांसपार बैजौली कोतवाली महराजगंज निवासी मृतका की मां मेवाती देवी की तहरीर पर पति समेत सास, ससुर एवं देवर व ननद पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी रामरतन पासवान उर्फ सन्नीदेवल निवासी महुआरी टोला सिंहपुर को बनरही गांव के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के आरोपित पति को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed