{"_id":"69e29f4a41a2e5eafb0ae7cf","slug":"husband-and-wife-fight-son-injured-while-trying-to-intervene-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-175531-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, बीच-बचाव में बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, बीच-बचाव में बेटा घायल
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के गांव खरगबरवा में बृहस्पतिवार को दंपती के बीच विवाद मारपीट में तबदील हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने गए बेटे को पिता ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर गई।
जानकारी के मुताबिक, नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खरगबरवा निवासी मेवाती और उनके पति लालचंद के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। गत सोमवार को मामले में मेवाती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके दो पुत्र विनोद व मनोज हैं। पति के पास दो एकड़ जमीन है। पति लालचंद से राशन व दवा के लिए रुपये मांगती हूं तो वह मना कर देते हैं।
बुधवार को दोबारा पति लालचंद से अपने खर्चे के लिए राशन की मांग की तो पति ने मारपीट करने की कोशिश की। बृहस्पतिवार की रात पति कहासुनी के दौरान उसे मारने-पीटने लगा। बड़ा बेटा बीच-बचाव करने गया तो पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि सूचना मिली है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।