{"_id":"66c9fb0a56421b8a510c54cc","slug":"husband-and-father-in-law-accused-of-murder-for-dowry-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129705-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति व ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति व ससुर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
Sat, 24 Aug 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 24 Aug 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अरनहवा में बीते दिन बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में घर में मिले विवाहिता के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर दामाद व उसके पिता पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम कुईयां उर्फ महेशपुर निवासी हेवंता देवी ने सदर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 2021 में अरनहवा निवासी विजई प्रजापति के बेटे रतन सिंह के साथ की थी। शादी में ही विदाई किया था। आरोप है कि उपहार में ढेर सारे घरेलू सामान और दो लाख रुपये नगद दिया, लेकिन ससुराल में पति व ससुर दहेज में पांच लाख रुपये नगद की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे।
अभी चार दिन पहले बेटी का फोन आया था। उसने रोते हुए कहा कि दहेज के लिए ससुराल वाले पिटाई करते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह गांव के लोगों से उसकी मौत की सूचना मिली। महिला ने दामाद व उसके पिता के खिलाफ दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आभा सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद