फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hundreds of households will drown in the rain

Maharajganj News: अभी से सोचिए शहर सरकार... बारिश में डूब जाएंगे सैकड़ों घरबार

Thu, 18 May 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 18 May 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of households will drown in the rain
मुख्य मार्ग पर बनी नाली का स्तर वार्ड के नालियों से ऊंचा, ऐसे में वार्डों के अंदर जगह-जगह होता है जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। महुअवां से लेकर सक्सेना चौक तक राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सड़क के साथ ही सर्विस लेन व नाली बनने की जितनी खुशी आमजन को मिली, उतना ही दुख बारिश के कारण जमा होने वाले पानी से होता है। सड़क के दोनों ओर ऊंची नाली बनने व उसमें जमा पानी के निकलने की प्रभावी व्यवस्था न होने से पानी जहां-तहां सड़क व वार्डों में बने घरों के आसपास न सिर्फ पसरता है, बल्कि घरों में भी पहुंच जाता है। बारिश व मानसून के दौरान यह समस्या नियमित रूप से बनी रहती है। लोगों का कहना है कि नई बनी शहर सरकार ने यदि अभी से बचाव की दिशा में नहीं सोचा तो बारिश में एक बार फिर सैकड़ों घरबार डूबेंगे।
नेता हों या अधिकारी सभी का कहना है कि इस बार शहर को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए बेहतर प्रयास होंगे। उनकी बातों में कितनी सच्चाई है यह तो बरसात आने के बाद पता चलेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सर्विस लेन के किनारे दुकान चलाने वाले गोविंद चौधरी ने बताया कि आधे घंटे यदि बारिश हो जाए तो नाली तो भरती ही हैए सर्विस लेन पर भी घुटनों तक पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

इस समस्या से सिर्फ उन्हें ही परेशानी नहीं होती, बल्कि अन्य दुकानदारों व राहगीरों को भी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। मानसून आने में लगभग एक माह का समय है। शहर के मोहल्लों से जलनिकासी का प्रबंध करने की चुनौती नगर पालिका की नई कार्यकारिणी के सामने खड़ी है। नाली की सफाई व निर्माण कार्य में ढिलाई से तैयारियों पर पानी फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
शास्त्री नगर वार्ड में अधूूरी नाली बनती है मुसीबत का सबब
सिविल लाइन वार्ड से शास्त्री नगर व चिउरहां वार्ड की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बनी अधूरी नाली स्कूली बच्चों के साथ ही राहगीरों व वार्डवासियों के लिए मुसीबत का सबब बनती है। पूरी नाली न बनने से जहां बारिश का पानी सड़कों पर फैलता है, वहीं लोगों को उससे होकर गुजरना मजबूरी बन जाती है। तत्काल इसका निर्माण पूरा होना संभव भी नहीं है। ऐसे मेें यदि विशेष तेजी नहीं दिखाई गई तो यह आने वाले समय में एक बार फिर मुसीबत का सबब बनेगी।
..
अधूरी नाली बढ़ाती है गांधी नगर के वासियों की समस्या
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 से गांधी नगर वार्ड में जाने वाले मार्ग पर लगभग 150 मीटर सीसी रोड के साथ नाली का निर्माण कराया गया है। शेष 350 मीटर से अधिक की दूूरी में काम नहीं हुआ है। ऐसे में अधूरी नाली की वजह से गंदा पानी सड़क के निचले हिस्से में जमा होता है। इससे जहां सड़क खराब हो गई है, वहीं वार्ड के अंदर जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। बारिश में घुटने तक पानी लग जाने से पैदल आना-जाना तो दूभर होता ही है, त्वचा से संबंधित बीमारियों से भी लोगों को जूझना पड़ता है।
...
प्रतिक्रिया
जिले में एक माह बाद मानसून सक्रिय हो जाएगा। यदि उसके पहले नालियों के निर्माण व सफाई की दिशा में पहल नहीं की गई तो स्थानीय लोगों को आवागमन में समस्या होगी।
जगदीश, शास्त्री नगर
...
अधूरी नाली से जहां वार्ड में पानी पसरता है, वहीं संक्रामक रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रयास हो तो मुश्किल कम हो सकती है। शहर की नई सरकार से बेहतरी की उम्मीद है।
संदीप प्रजापति, गांधी नगर
...
हल्की सी बारिश में भी सर्विस लेन पर पानी जमा हो जाता है। पानी लगने से जहां दुकानदारी प्रभावित होती है, वहीं आने-जाने में भी समस्या होती है।
संजय पटेल, दुकानदार
...
सर्विस लेन के किनारे दुकान के होने से पानी का जमा होना काफी मुश्किल खड़ा करता है। जब त नाली को व्यवस्थित नहीं किया जाएगा तब तक समस्या का निदान संभव नहीं दिख रहा।
गोविंद चौधरी, दुकानदार
..
कोट
राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर अधूली नाली को पूरा कराने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजा जाएगा। अन्य मार्गों व वार्ड के अंदर जलभराव न हो, इसके लिए फौरी तौर पर सफाई कराई जा रही है। बारिश में मुश्किलों को कम करने के लिए पालिका से जो बन पड़ेगा, उसे किया जाएगा।

आलोक कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
...
जलनिकासी नगर की प्रमुख समस्या है। कार्यभार संभालने के बाद संपूर्ण नगर के जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने की दिशा में व्यापक कवायद होगी। नगर के लोगों को बारिश में समस्याओं से बचाने पर जोर दिया जाएगा।
पुष्पलता मंगल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed