फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Humidity persists even after rain, cloudy and rain likely

Maharajganj News: बारिश के बाद भी उमस बरकरार, बदली-बारिश के आसार

Sat, 30 May 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Humidity persists even after rain, cloudy and rain likely
शुक्रवार को बारिश के बाद आसमान साफ दिखा।  
अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 24 डिग्री किया गया रिकॉर्ड
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भाेर में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन दिन में उमस व गर्मी से लोग परेशान रहे। वहीं, बदली से बारिश के भी आसार हैं। खेती के लिए बारिश फायदेमंद रही। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। दिन में धूप होने से लोगाें को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। शाम के समय मौसम में बदलाव हुआ और बदली छाई रही। बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को तापमान में गिरावट रही, लेकिन आगामी दिनों में तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

धान की नर्सरी के लिए हुआ फायदा

धनघटा। क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह हुई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट ला दी है। वहीं, खेती का काम भी आसान कर दिया। किसानों ने अब खेत की जुताई शुरू कर दी है। करीब 15 दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। शुक्रवार की सुबह चली हवा से नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बारिश से मौसम सामान्य हो गया। इसी के साथ किसान खेत की जुताई करना शुरू कर दिए। किसान परशुराम चौधरी, रामलौट, दीनदयाल, ओमकार उपाध्याय, कैलाश पांडेय आदि का कहना है कि धान की नर्सरी डालने का समय करीब आ गया है। इस समय हुई बारिश से खेत की जुताई करना तो आसान हो ही जाएगा। साथ ही साथ खेत की गर्मी भी निकल जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदी में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं

महुली। क्षेत्र के हरदी में मंलगवार देर रात आई आंधी के कारण कई गांवों में बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसे लेकर बिजली निगम के कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे हुए हैं। तारों पर पेड़ गिरने से महुली क्षेत्र के अधिकतर गांवों में बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे। हरिहरपुर उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं, इससे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed