फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   House to house running from the income of beauty parlor

ब्यूटी पार्लर की आमदनी से चल रही घर-गृहस्थी

Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
House to house running from the income of beauty parlor
नारी शक्ति स्वंय सहायता समुह महम्दा में ब्यूटी पार्लर का कार्य करती सदस्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
ब्यूटी पार्लर की आमदनी से चल रही घर-गृहस्थी
विज्ञापन

महराजगंज। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। विविध कार्यों के माध्यम से महिलाएं अपना हुनर दिखा रही हैं। परतवाल क्षेत्र में नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव ब्यूटी पार्लर चलाने के साथ बेटियों को निशुल्क प्रशिक्षण भी देती हैं।

नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह महम्मदा की अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि 15000 रुपये सरकारी मदद मिली थी। इसके बाद ब्यूटी पार्लर खोला। समूह का गठन एक मई 2020 को हुआ। समूह में 12 महिलाएं जुड़ी हैं। अन्य महिलाएं सिलाई-कढ़ाई करती हैं। ब्यूटी पार्लर में काम करने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। काम मिलने पर करीब 500 की आमदनी प्रत्येक दिन हो जाती है। शुरुआत में थोड़ी कठिनाई हो रही थी, लेकिन अब नहीं। सेंटर सुबह 9 बजे खुलता है और शाम 7 बजे बंद होता है। सचिव रानू, कोषाध्यक्ष अर्चना, सदस्य शारदा, राजमती, इंद्रावती ने बताया कि कामकाज में कोई परेशानी नहीं है। कढ़ाई का काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। ब्लॉक मिशन प्रबंधक राधेश्याम ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को निजी व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। समूह को मिलने वाली धनराशि से महिलाएं छोटे स्तर से व्यवसाय शुरू कर आमदनी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed