फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hot sport gawno per najar

हॉटस्पॉट गांवों पर अफसरों की नजर

Fri, 10 Apr 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
hot sport gawno per najar
हॉटस्पॉट गांवों पर अफसरों की पैनी नजर
विज्ञापन

महराजगंज। हॉटस्पॉट चिह्नत चार गांवों में विभागीय जिम्मेदार काफी सतर्कता बरतें। राहत व बचाव को लेकर जो भी प्रयास किए जाने हैं, उसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। गांव में कोई आए व जाए नहीं। साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व अन्य व्यवस्था पर जोर दिया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने शुक्रवार को अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहीं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे चिकित्सा व्यवस्था का बेहतर प्रबंध करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि गांव में साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन आदि पर विशेष जोर दिया जाए। इस दौरान सीडीओ पवन अग्रवाल, एसपी रोहित सिंह सजवान, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण में शिथिलता पर डीएम ने जताई नाराजगी
डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार व एसपी रोहित सिंह सजवान ने शुक्रवार को भ्रमण के दौरान जिले की विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ बैंकों द्वारा निर्देशों का पालन न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक को निर्देशित किया कि वे सुधार कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकारपुर, बेलवा टीकर, घुघली, बंदी ढ़ाला, सिसवां, कटहरी व निचलौल क्षेत्र में भ्रमण कर पाया कि कुछ बैंकों द्वारा भीड़ को धूप से बचाने के लिए टेंट व पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई गई है। खाताधारकों से भी जानकारी प्राप्त की। हालात पर भी नजर रखा तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed