फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hot mix plant was running for six months without water scrubber

Maharajganj News: बगैर वाॅटर स्क्रबर लगे ही छह माह से चल रहा था हॉट मिक्स प्लांट

Wed, 13 Nov 2024 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 13 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hot mix plant was running for six months without water scrubber
निचलौल। सिंदुरिया से सिसवा जाने वाली सात मीटर चौड़ी सड़क का इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य के लिए निचलौल चिउटहा मार्ग स्थित देऊरवा गांव के पास ठेकेदार की ओर से हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है।
विज्ञापन

इसको लेकर 9 और 10 नवंबर के अपने अंक में खबर प्रमुखता के साथ प्रकाशित की गई। इसके बाद जिम्मेदारों की आंखें खुलीं और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की गई। जांच में हॉट मिक्स प्लांट बगैर वाॅटर स्क्रबर के ही संचालित मिला। इसे विभाग ने तत्काल बंद करा दिया।
विज्ञापन

हॉट मिक्स प्लांट से सटे बस्ती के लोग राधेश्याम गुप्ता, कन्हैया भारती, रामकिशुन यादव, नरेंद्र जायसवाल आदि ने बताया कि वायुमंडल हमारे स्वास्थ्य को सर्वाधिक प्रभावित करता है। ऐसे में जब आसपास का पर्यावरण ही प्रदूषित हो जाए, तो आप कल्पना कर सकते हैं कि हम कितने स्वस्थ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी भट्टी मामूली ऊंचाई पर होने के चलते फसलों को भी काफी नुकसान हो रहा है।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह के मुताबिक इन दिनों खेतों में जलने वाली पराली से अधिक घातक हॉट मिक्स प्लांट की भट्टी से निकलने वाला केमिकल युक्त काला धुआं होता है।
जबकि, हॉट मिक्स प्लांट से निकलने वाले धुएं से मानव और पशु पक्षियों के जीवन के साथ ही फसलों पर भी काफी नुकसान पहुंचता है। इस जहरीले धुएं से फेफड़े, दमा, त्वचा और आंखों से संबंधित बीमारी काफी तेजी से बढ़ती है।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता धर्मपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की गई है। जांच में हॉट मिक्स प्लांट बगैर वाॅटर स्क्रबर के ही संचालित मिला है। इसे तत्काल बंद करा दिया गया है। ठेकेदार को वाटर स्क्रबर लगाकर ही हॉट मिक्स प्लांट को संचालित करने के लिए नसीहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed