{"_id":"67006ed1c43357a8030604d4","slug":"hospitals-opd-and-ot-sealed-on-maternal-death-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132857-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रसूता की मौत पर अस्पताल की ओपीडी और ओटी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रसूता की मौत पर अस्पताल की ओपीडी और ओटी सील
Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर क्षेत्र के मोहनापुर में स्थित मंजरी हास्पिटल की ओपीडी व ओटी को शुक्रवार को सील कर दिया गया। अस्पताल में प्रसूता की प्रसव के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी।
बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने बेलवा खुर्द निवासी शीतल चौहान को मंजरी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां एक बच्ची के जन्म के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी। अस्पताल संचालक अपने वाहन से गोरखपुर ले जा रहा था। रास्ते में प्रसूता की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर विरोध जताया था। शुक्रवार को एसीएमओ व नोडल अधिकारी डाॅ. राजेश द्विवेदी, सीएचसी लक्ष्मीपुर अधीक्षक डाॅ. बीके शुक्ल, थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव पुलिस बल के साथ पहुंचे और अस्पताल की ओपीडी और ओटी सील कर दिया।
दूसरी तरफ मृतका का पति श्यामू प्रशासन के कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। उसका कहना है कि पूरा अस्पताल सील नहीं किया गया है।