फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hospital

निजी अस्पताल में तोड़फोड़, छह घायल

Wed, 03 Feb 2021 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
hospital
धारदार हथियार और हॉकी के साथ मनबढ़ों ने बोला हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। नगर के चिउटहा मार्ग स्थित एक निजी हॉस्पिटल में मंगलवार देर शाम मनबढ़ों ने धारदार हथियार और हॉकी लेकर हमला बोल दिया। यहां तोड़फोड़ करने साथ ही संचालक समेत छह लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर कार्रवाई में जुट गई।

हॉस्पिटल संचालक वृहस्पति पटेल ने बताया कि उनका एक निजी हॉस्पिटल है। जिसमें गर्भवती महिलाओं से लेकर अन्य मरीजों का इलाज होता है। मंगलवार शाम को वे इमरजेंसी वार्ड में मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे थे। इसी बीच कई मनबढ़ धारदार हथियार और हॉकी के साथ अस्पताल के दरवाजे तोड़ते हुए कार्यालय में घुस आए। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। हॉस्पिटल में लगी अन्य मशीनों को तोड़ते हुए बाहर खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वे अभी वह कुछ समझ पाते तभीउनके ऊपर भी हमला बोल दिया। इस घटना में वृहस्पति पटेल (40), पत्नी नागमणि पटेल (38) और हॉस्पिटल की स्टाफ सोनम चौधरी (25),निशा भारती (24),भोलेनाथ प्रजापति(22),करन यादव (25) घायल हो गए। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को सीएचसी में में भर्ती कराया गया है। मनबढ़ों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed