फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hospital facing shortage of doctors

चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा अस्पताल

Sun, 28 Aug 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hospital facing shortage of doctors
पीएचसी बनकटी में डॉक्टर की खाली पड़ी कुर्सी। - फोटो : MAHARAJGANJ
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा अस्पताल
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में बढ़ती जा रही मरीजों की समस्या
फरेंदा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में एक महीने से चिकित्सकों की कमी है। लिहाजा मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या दिन के दो बजे के बाद होती है जो रात तक बरकरार रहती है। तीन चिकित्सकों का तबादला होने के बाद उनके स्थान पर कोई चिकित्सक नहीं आया। एक चिकित्सक चार दिन से छुट्टी पर हैं। वहीं बताया जा रहा है कि मरीजों के इलाज के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में अधीक्षक डॉ. एमपी सोनकर, डॉ एके पांडेय व डॉ. नेहा द्विवेदी व डॉ. प्रज्ञा सिंह व फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय व अनिल गुप्ता सहित तीन वार्ड ब्वाय व तीन स्टाफ नर्स की तैनाती है। इन दिनों डॉ. एके पांडेय चार दिन से छुट्टी पर हैं। डॉ. संतोष, डॉ. सुप्रिया, डॉ. शंकर का तबादला एक माह पहले हो गया। लेकिन, इनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई। प्रत्येक दिन अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। दूरदराज से इलाज की आस में पहुंचने वाले मरीजों को बैरंग लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौतरवां निवासी सबीना ने बताया कि तीन दिन पूर्व प्रसव हुआ था। बच्चे की तबियत अचानक खराब हुई तो अस्पताल पहुंची। पता चला कि डॉक्टर नहीं हैं। कोई इलाज करने वाला न होने के कारण प्राइवेट अस्पताल जाना पड़ा। क्षेत्र के रोशन ने बताया कि अस्पताल में इलाज की बेहतर व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
यहां पर ये पद हैं खाली
सर्जन, फिजिशियन, रेडियोलाजिस्ट, दंत चिकित्सक के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन पदों पर अभी तक किसी की तैनाती नहीं हो सकी है।
-------
सीएमओ का आदेश हुआ बेअसर
सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने बुधवार को अस्पताल में आसपास के अस्पतालों से डॉक्टरों को ओपीडी व इमरजेंसी करने का निर्देश दिया था। लेकिन, उनके आदेश के बावजूद कोई डॉक्टर बनकटी अस्पताल नहीं पहुंचा।

----------
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी है जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। समस्या का समाधान सोमवार से होने की उम्मीद है। अन्य डॉक्टरों की ड्यूटी लगने का आदेश हो गया है।
डॉ. एमपी सोनकर, अधीक्षक, सीएचसी बनकटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed