{"_id":"6761cf1772e546ba2e057be4","slug":"horticulture-department-is-connecting-farmers-with-the-cultivation-of-flowers-and-vegetables-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-138312-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृषकों को फूल व सब्जियों की खेती से जोड़ रहा उद्यान विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृषकों को फूल व सब्जियों की खेती से जोड़ रहा उद्यान विभाग
Wed, 18 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसान ठंड के महीनों में फूलों की खेती करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। लघु एवं सीमांत किसान 90 तो अन्य 80 प्रतिशत अनुदान का लाभ भी ले सकते हैं। साथ ही मौसमी सब्जियों की खेती से भी अपनी आय बेहतर कर सकते हैं। सब्सिडी के साथ किसान उद्यान विभाग से बीज भी निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय कृषि विभाग योजना में पंजीकरण कराने के बाद किसान यह लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग भी इसके लिए प्रयास कर रहा है कि 10 दिसम्बर तक अधिक से अधिक किसानों को फूलों व सब्जियों की खेती से जोड़ा जाए। दिसंबर और जनवरी में ठंड की अधिकता होती है लेकिन इन्हीं महीनों में फूलों की खेती से किसान बेहतर कमाई कर सकते हैं। पहले की अपेक्षा मौजूदा समय में फूलों की बिक्री का ग्राफ बढ़ गया है। पूजा-पाठ के अलावा शादी-विवाह में सजावट के लिए फूलों की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। कृषि विकास योजना के जरिये फूलों की खेती के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। अब तक 123 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। गेंदा व गुलाब की खेती के लिए इन किसानों ने पंजीकरण कराया है। फूल गोभी, पत्ता गोभी, परवल और टमाटर की खेती के लिए योजना में पंजीकरण कराया जा सकता है। पोर्टेबल स्प्रिंकलर के लिए भी विभाग के पास योजना के तहत अनुदान की व्यवस्था है।