{"_id":"6466762b1f8830c182035804","slug":"honorarium-of-three-shikshamitras-stopped-maharajganj-news-c-7-1-172485-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तीन शिक्षकों का वेतन व तीन शिक्षामित्रों का मानदेय रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तीन शिक्षकों का वेतन व तीन शिक्षामित्रों का मानदेय रोका
Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को घुघली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। अनुपस्थित पाए जाने पर तीन शिक्षकों का वेतन व तीन शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया। तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
प्राथमिक विद्यालय रघुवर छपरा में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका संध्या यादव का वेतन व शिक्षामित्र राधेश्याम का मानदेय रोका। कमियों के मिलने पर प्रधानाध्यापक राजेश चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय पुरैना खंडी चौरा में शिक्षामित्र सीमा चतुर्वेदी बगैर किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। उनका मानदेय रोका गया।
कंपोजिट स्कूल मंगलपुर पटखौली में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका कंचन प्रभा शुक्ला का वेतन व शिक्षामित्र मधुबाला तिवारी का मानदेय रोका गया। प्राथमिक विद्यालय हरखी में प्रधानाध्यापक रूपेश सिंह एवं शिक्षिका हर्षिता यादव व शिक्षक सुनील यादव की ओर से संदर्शिका का प्रयोग न करने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्राथमिक विद्यालय बारीगांव प्रथम में शिक्षक डायरी अपडेट न करने पर शिक्षक गंगेश्वर गुप्ता का अग्रिम आदेश तक वेतन रोका गया। प्रधानाध्यापक नीलम गुप्ता व शिक्षक राजेश कुमार व साजदा खातून को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
शिक्षण कार्य व परिसर को उत्कृष्ट बनाए रखने पर प्राथमिक विद्यालय बेलवा तिवारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरखी, उच्च प्राथमिक विद्यालय बारीगांव, प्राथमिक विद्यालय बारीगांव द्वितीय व कंपोजिट स्कूल भुवना के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घुघली ब्लॉक के विद्यालयों के निरीक्षण मेें अनुपस्थित मिले तीन शिक्षकों समेत छह लोगों का वेतन व मानदेय रोका गया है। छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस भी जारी हुई है। संवाद