{"_id":"69bc5e99192f303b6d021e14","slug":"home-delivery-is-just-for-the-sake-of-it-gas-is-being-distributed-from-warehouses-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173637-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिर्फ कहने को होम डिलीवरी, गोदामों से बांटी जा रही गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिर्फ कहने को होम डिलीवरी, गोदामों से बांटी जा रही गैस
विज्ञापन
इंडेन गैस सर्विस नौतनवा की व्यवस्था पर उपभोक्ताओं ने खड़े किए सवाल
खनुआ। नौतनवा तहसील क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों में होम डिलीवरी न होने से रसोई गैस के उपभोक्ताओं को दर-दर भटकना पड़ रहा है। सिर्फ कहने के लिए होम डिलीवरी की सुविधा दी जा री है, गैस गोदाम और कुछ निश्चित ठिकानों पर कतार लगवाकर गैस सिलिंडर बांटे जा रहे हैं। फिर भी जिम्मेदार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।
घरेलू गैस उपभोक्ता दयाशंकर पाठक, हरिमोहन, केएम त्रिपाठी, हरिदर्शन, कमलेश, अजय, सुदेश आदि लोगों ने बताया कि इंडेन गैस सर्विस नौतनवा की ओर से उपभोक्ताओं पर अलग-अलग नियम थोपे जा रहे हैं। बुकिंग का डीएसी नंबर होने के बाद भी गैस एजेंसी पर लंबी कतारें लगवाकर पर्ची काटी जा रही हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित गैस गोदाम पर लाइन लगवाकर गैस बांटी जा रही है, इससे यहां कभी भी दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा कुछ चुनिंदा कार्यालयों और तहसील परिसर में वकीलों के लिए एक स्पेशल वाहन भेजकर उन्हें गैस दी जा रही है। आमजन के साथ इस तरह हो रहा भेदभाव के बारे में सबकुछ जानते हुए भी जिम्मेदार मौन हैं।