{"_id":"6244a8230ff2f05ffa75322b","slug":"home-and-two-gumtees-fired-maharajganj-news-gkp4316438159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से लगी आग में सामान जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट सर्किट से घर और दो गुमटियों में लगी आग
नौतनवां(महराजगंज )। स्थानीय कस्बे के जयहिंद चौराहा स्थित एक घर और दो गुमटियों में मंगलवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हजारों का सामान जलने का दावा किया जा रहा है। गश्त कर रही पुलिस टीम की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और सूचना घर व दुकान स्वामी को दी।
जानकारी के मुताबिक, दिनेश कसौधन निवासी महेंद्र नगर की जयहिंद चौराहा पर भी एक घर है। वहीं गुमटी में उनके भाई मोमो का दुकान करते हैं। बगल में ही मालती कसौधन गुमटी में अंडे का दुकान लगाती हैं। मंगलवार देर शाम सभी अपनी-अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। देर रात करीब एक बजे घर में शॉर्ट सर्किट होने से घर व दोनों गुमटियों में आग लग गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।