{"_id":"5d4b13cf8ebc3e6cb20d1181","slug":"homage-maharajganj-news-gkp3168978185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा स्वराज के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुषमा स्वराज के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन होने पर श्रद्धांजलि देते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
सुषमा स्वराज के निधन पर शोक, दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
महाराजगंज। भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने शोक जताया है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ल ने कहा कि सुषमा के निधन से भारतीय राजनीति का चमकता सितारा खो गया। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। भाजपा नेता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश व पार्टी के हित में किए गए सुषमा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके अनुकरणीय सेवाओं को देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि विदेश मंत्री रहने के दौरान विश्व पटल पर सुषमा स्वराज ने भारत का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ल, जिला मंत्री प्रदीप उपाध्याय, आशुतोष शुक्ल, गौतम तिवारी, बाबू नंदन शर्मा, भीष्म तिवारी आदि ने भी श्रद्धांजलि दी।
सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने शोक जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत और अखंड भारत का जो सपना सुषमा स्वराज ने देखा था, उसे साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने भी शोक जताया।
विज्ञापन
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन तथा एटा में एपीओ नूतन यादव की हत्या पर शोक जताया तथा न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। महामंत्री करुणाकर पति त्रिपाठी ने दु:ख व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।