फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Highway construction is fast, compensation distribution is slow

Maharajganj News: हाईवे निर्माण तेज, मुआवजा वितरण में सुस्ती

Sun, 22 Jun 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Jun 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Highway construction is fast, compensation distribution is slow
महराजगंज। शहर से लेकर ठूठीबारी नेपाल बाॅर्डर तक हाईवे निर्माण तेज गति से हो रहा है। वहीं मुआवजा वितरण में देरी की जा रही है। भूमि के अधिग्रहण के एवज में अब तक प्रभावित किसानों को 95 करोड़ 63 लाख 28 हजार 255 रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन

वहीं अभी 13 करोड़ 67 लाख 85 हजार 212 रुपये का भुगतान शेष है, जिसे शीघ्र निस्तारित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया काफी हद तक पूरी की जा चुकी है। शेष मुआवजे के निस्तारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। हाईवे निर्माण के तहत कुल 77 छोटे-बड़े पुलों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इन पुलों का निर्माण मुख्य सड़क के साथ-साथ नालों, ड्रेनेज सिस्टम और संपर्क मार्गों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है, लेकिन अभी तक 45 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष 32 पुलों पर कार्य जारी है। इस परियोजना का महत्वपूर्ण हिस्सा सिंदुरिया में छह किलोमीटर लंबा बाईपास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बाईपास विशेष रूप से शहर में ट्रैफिक के दबाव को कम करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। भारी वाहनों को अब शहर में प्रवेश करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे न केवल जाम की स्थिति से राहत मिलेगी बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी। एनएचएआई के अनुसार, बाईपास के निर्माण में कोई बड़ा तकनीकी अवरोध नहीं है। कार्य प्रगति पर है। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही उन्हें जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।
इसके अलावा हाईवे निर्माण की जद में आने वाले लगभग 300 मकान और दुकानें ऐसी हैं जिनका अभी तक न तो पूर्ण सर्वेक्षण हुआ है और न ही मूल्यांकन। इससे प्रभावित परिवारों और व्यापारियों के मन में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इन संपत्तियों के स्वामियों ने प्रशासन से स्पष्टता की मांग की है कि उन्हें कब और कितना मुआवजा मिलेगा।
दिनेश, बबलू, अजय मौर्य, विवेक, संतोष कुमार ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था की ओर से सर्वे और मूल्यांकन की प्रक्रिया में देरी हो रही है। प्रशासन का कहना है कि इस दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है और जल्द ही उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
हाईवे निर्माण के साथ-साथ नाली निर्माण कार्य भी परियोजना का अहम हिस्सा है, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। शहर से लेकर धनेवा-धनेई तक कई स्थानों पर नालियों का निर्माण अधूरा है।

ग्रामीण मनोज सहानी ने बताया कि नाली निर्माण में कार्यदायी संस्था की सुस्ती के कारण पानी की निकासी में दिक्कत आ रही है। ग्रामीण दीपू ने बताया कि नाली में गिरकर उन्हें चोट भी लग चुकी है। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर नाली खुली और अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed