फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High Court advocate clerk Sohail Khan threatened to kill Mahendra Singh Jodhpur 

Rajasthan: 'कन्हैया जैसा होगा तेरा अंजाम' हाईकोर्ट के एडवोकेट क्लर्क की साथी को धमकी, नुपुर के समर्थन में की थी पोस्ट

Thu, 07 Jul 2022 07:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 07 Jul 2022 07:51 PM IST
सार

पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी सोहेल खान को हिरसात में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
High Court advocate clerk Sohail Khan threatened to kill Mahendra Singh Jodhpur 
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान की जोधपुर हाईकोर्ट में दो एडवोकेट क्लर्क (मुंशी) नुपुर शर्मा के बयान को लेकर आपस में भिड़ गए। एक मुंशी सोहेल खान ने दूसरे साथी को नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर कन्हैया जैसा हाल करने की धमकी दे डाली। इसी बाद को लेकर गुरुवार हाईकोर्ट परिसर में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धमकी देने वाले मुंशी सोहेल खान को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


कुड़ी थाना पुलिस के अनुसार हाईकोर्ट में एडवोकेट क्लर्क महेंद्र सिंह राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि उसी कोर्ट में क्लर्क सोहेल खान ने नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट लगाने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। महेंद्र ने बताया कि सोहेल ने उससे कहा कि तेरा भी अंजाम कन्हैया की तरह ही होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों के बीच हुई बातचीत का व्हाट्सएप चैट भी सामने आए हैं। जिसमें सोहेल खान महेंद्र से धमकी भरे अंदाज में बात कर रहा है। इसी बात को लेकर आज हाईकोर्ट परिसर में दोनों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची कुड़ी थाना पुलिस ने दोनों को शांत कराया। इसके बाद सोहेल खान हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें 28 जून को क्या हुआ कन्हैया के साथ?
इन दिन उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या कर दी गई थी। वह धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र में रहते थे और पेशे से दर्जी थे। दो मुस्लिम युवक कपड़े का नाप देने के बहाने उनकी दुकान पर पहुंचे और धारदार हथियार से कन्हैया पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ हमलों ने कन्हैया को संभलने का मौका तक नहीं दिया। उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही मौत हो गई। हमले में दुकान पर काम करने वाला उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed