फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hi-tech facilities in health and wellness centers

Maharajganj News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में हाईटेक सुविधा

Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 09 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech facilities in health and wellness centers
महराजगंज। जिले में संचालित सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर जल्द हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सेंटरों में कैंसर समेत 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इससे अब मरीजों को जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल, मेडिकल काॅलेज और अन्य बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
जानकारी के अनुसार, जिले में 192 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित हैं। यहां पर मरीजाें के इलाज व उनके देखभाल के लिए सीएचओ की तैनाती की गई है। इन सभी सीएचओ को कैंसर की प्रांरभिक पहचान के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण के तहत उन्हें ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की जांच की विधियों की विस्तृत जानकारी दी जा चुकी है।
विज्ञापन

ताकि वे प्राथमिक स्तर पर ही मरीजाें में इन बीमारियाें की पहचान कर सकें। अब तक इन केंद्रों पर गर्भावस्था और प्रसव से जुड़ी सेवाएं, नवजात शिशु स्वास्थ्य देखभाल, किशोर स्वास्थ्य, सामान्य संचारी रोगाें का प्रबंधन व गैर संचारी की जांच और बचाव व प्रबंध की सेवाएं दी जा रही थीं, लेकिन अब उन्हें और विस्तारित करते हुए हाईटेक सुविधाओं से लैस मशीनों से गंभीर बीमारियों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों की जांच समय से किया जा सकेगा। अब नई विस्तारित व्यवस्था के तहत इन केंद्राें पर हीमोग्लोबिन, गर्भवस्था की समस्त जांच, ब्लड, शुगर, टीबी बलगम की जांच, टीएलसी, डीएलसी, डेंगू, चिकुनगुनिया, फाइलेरिया, सिफलिस रैपिड की जांच, टायफाइड, हेपेटाइटिस जैसी 12 प्रकार की जांचें की जाएंगी।

सीएमओ डाॅ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जिले सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर अब और हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके लिए विभाग की ओर से व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed