फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Help desk established to assist travelers at Belhiya Nepal border

Maharajganj News: बेलहिया नेपाल सीमा में यात्रियों की सहायता के लिए की हेल्प डेस्क की स्थापना

Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Help desk established to assist travelers at Belhiya Nepal border
विजयदशमी, दिवाली और छठ पर्व को लेकर नेपाल का रूपनदेही जिला प्रशासन सतर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विजयादशमी, दिवाली और छठ पर्व को लेकर नेपाल रूपनदेही जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार दोपहर बेलहिया नेपाल सीमा में यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। जिला प्रशासन ने इन पर्वों के दौरान बाहर से लौटने वाले लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इसकी शुरुआत की है।
बृहस्पतिवार को रूपनदेही जिले के डीएम गणेश अर्याल ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व नेपाली लोगों का बड़ा त्योहार है। भारत सहित देश विदेश से काफी संख्या में नेपाली नागरिक अपने-अपने घरों को लौटते हैं। इस दौरान सरहद पर यात्रियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर नगर पालिका के प्रमुख इश्तियाक अहमद खान ने कहा कि हेल्प डेस्क नेपाल लौटने वाले लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। चोरी, छिनैती समेत अन्य किसी भी तरह की परेशानी का निराकरण कराएगी। सहायक मुख्य जिला अधिकारी रामचंद्र आर्यल ने कहा कि सहायता कक्षों को जिला सुरक्षा समिति, सुरक्षा एजेंसियों, जिला यातायात पुलिस कार्यालय, परिवहन व्यवसाय की जिम्मेदारियों से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपनदेही पुलिस प्रमुख पुलिस अधीक्षक भरत बहादुर विक ने कहा कि सहायता कक्ष की स्थापना जिला प्रशासन कार्यालय, स्थानीय स्तर, नेपाल पुलिस, यातायात पुलिस और अन्य की पहल पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed