फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heavy rain brings relief from humidity, pleasant weather

Maharajganj News: झमाझम बरसात से उमस से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain brings relief from humidity, pleasant weather
नौतनवा में बारिश के दौरान सड़क पर पसरा सन्नाटा।  
महराजगंज, चौक, मिठौरा और निचलौल में जमकर बरसा पानी, किसानों में राहत
विज्ञापन

महराजगंज। अपराह्न करीब तीन बजे शनिवार को शहर, परतावल, भिटौली, पनियरा, सिसवा बाजार और नेपाल के सीमावर्ती अड्डा बाजार इत्यादि क्षेत्रों में बरसात हुई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली तो किसानों के चेहरे खिल उठे।
महराजगंज शहर में करीब आधे घंटे से ज्यादा झमाझम बरसात से सड़कें सराबोर हो गईं। मिठौरा, चौक और निचलौल के इलाके में बरसात होने से सड़क के किनारे जगह-जगह पानी जमा गया है। लोग इसको खरीफ की फसल की बुआई के लिए अच्छा मान रहे हैं। शनिवार की बरसात से धान की बेहन में पानी चलाने का संकट खत्म हो गया है।
विज्ञापन

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार
क्षेत्र में शनिवार को शाम 4 बजे के बाद करीब 45 मिनट तक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई। बनवाटरी के व्यास मुनि मिश्र, मुकीम खान ने बताया कि धान की बेहन मैं फिलहाल तत्काल पानी चलाने से राहत मिल गई है। चड़लहा के अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि रोपाई हो रही है। बरसात से सहूलियत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डा बाजार क्षेत्र में आंधी पानी की वजह से बाधित तीन गांवों की विद्युत आपूर्ति बिजली कर्मचारियों ने 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बहाल कर दिया। बरसात आरंभ होने के नाते खोरिया बाजार आंशिक और परसा आंशिक की बिजली आपूर्ति शनिवार को भी बाधित रह गई। बिजली निगम के कर्मचारी राजेश सिंह ने बताया कि बरसात से 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से जुड़े खोरिया आंशिक और परसा आंशिक के उपभोक्ता अभी बिजली आपूर्ति बाधित होने से प्रभावित हैं। जबकि सिरसिया, कड़जहिया की बिजली बहाल कर दी गई है। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने बताया कि कर्मचारी बिजली आपूर्ति बहाल करने के काम में जुटे हैं।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार नेपाल के सीमावर्ती गांव में शुक्रवार की रात तेज आंधी के साथ बरसात होने से क्षेत्र के हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा में विद्युत आपूर्ति सात घंटे बाधित रही। वहीं पानी बरसने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed