फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heatwave warning for five days; stay alert.

Maharajganj News: पांच दिन तक लू की चेतावनी, रहें सचेत

Mon, 22 Jun 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Heatwave warning for five days; stay alert.
धूप की वजह सड़क पर छाया सन्नाटा।  
शनिवार को जनपद में दस्तक दे सकता तराई में मानसून
विज्ञापन

रविवार 38 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम पारा, 42 डिग्री गर्मी का कराया एहसास
महराजगंज। जनपद में अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार तक लू चलने की आशंका के मद्देनजर सतर्क रहने के सुझाव दिए गए हैं। रविवार को तराई के महराजगंज में लू के थपेड़े शनिवार के मुकाबले कम जरूर रहे लेकिन 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड अधिकतम तापमान ने 42 डिग्री की गर्मी का एहसास कराया।
मानसूनी सीजन में पूर्वी यूपी ही नहीं पूरे प्रदेश से मानसून रुठा हुआ है। 15 जून के बाद का समय पूर्वी यूपी में मानसून का माना जाता है, लेकिन इस बार 22 जून तक मानसून अभी प्रदेश से दूरी बनाए हुए है। गोरखपुर व बस्ती मंडल के जनपदों के लिए जो समय मानसून का तय उस दौरान लू के आसार बने हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति जलवायु परिवर्तन व अलनीनो प्रभाव से मानसून इस बार विलंबित है।
विज्ञापन

मानसून के अग्रसरण के लिए अभी अनुकूलता न होने के कारण लू के हालात बन रहे। गोरखपुर व बस्ती मंडल के जनपदों में शुक्रवार तक हवा की गति तेज रहने व धूप तल्ख होने से लू का प्रभाव हो सकता है। शनिवार से मानसून के दस्तक देने के आसार बन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से बचाव के लिए यह रखें ख्याल
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि लू के दौरान बाहर निकलने से परहेज करें खासकर सुबह 11 से दो बजे तक बहुत जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। अगर निकलते हैं तो भरपूर पानी व तरल पदार्थ लेते रहें जिससे शरीर हाइड्रेट बना रहे और लू का प्रभाव न पड़ने पाए। लू में भुने आम का पना फायदा पहुंचा सकता है।

वर्जन
गोरखपुर व बस्ती मंडल के जनपदों में आज से शुक्रवार तक लू चलने के आसार हैं। शनिवार को तराई में मानसून दस्तक दे सकता। लू से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed